मध्य प्रदेश की पथरिया विधानसभा से बसपा की विधायक रामबाई सिंह ने रिश्वतखोरी के खिलाफ एक्शन लिया है। दरअसल, पथरिया की नगर पालिका परिषद में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा नियमितीकरण के एवज में भ्रष्टाचार की शिकायत की गई थी। कर्मचारियों ने जन समस्या निवारण कार्यक्रम में विधायक रामबाई सिंह से रिश्वतखोरी की शिकायत की थी इस पर एक्शन लेते हुए रामबाई ने संबंधित व्यक्तियों से तत्काल कर्मचारियों के रुपए लौटाने का आदेश दिया और राशि वापस ना होने पर दो दिन के अंदर प्रकरण पर कार्यवाही करने की बात कही इसी मामले में सोमवार को नगर पालिका परिषद पथरिया के कर्मचारियों से ली गई 30-30 हजार रुपये की राशि विधायक की मौजूदगी में वापस की गई। उन्होंने रिश्वत लेने वालों से भविष्य में इस तरह का काम ना करने की शपथ दिलाई।
वीडियो देखें https://youtu.be/a7ER3GrONGk
विधायक रमाबाई ने कहा कि मेरे पास कोई भी कर्मचारी, अधिकारी, नेता और कार्यकर्ता किसी भी तरह की लापरवाही गलत कार्य व्यवहार या भ्रष्टाचार होगा। इस तरह की शिकायत पाई जाती है, उस पर प्रकरण से प्रकरण कार्रवाई मेरे द्वारा करवाई जाएगी।
इस मामले पर विधायक रामबाई का कहना था कि उनका विधानसभा क्षेत्र और पूरे जिले में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार नहीं है। उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला आता है तो वह तत्काल ही कार्रवाई करेंगी।
राम बाई ने कहा कि पहले भी वे ऐसे पीड़ित लोगों का पैसा वापस करा चुकी हैं, और नगर परिषद में इस तरह के भ्रष्टाचार की बात जब उनके संज्ञान में आई तो उन्होंने 2 दिन का अल्टीमेटम दिया था। वही आज सोमवार को लगभग 14 लोगों का पैसा वापस किया गया है।