भारत में कोरोना का ताजा अपडेट, पिछले 24 घंटों में देश में 149 नए मामले कुल संख्या 873 हुई।

भारत में कोरोना का ताजा अपडेट, पिछले 24 घंटों में देश में 149 नए मामले


देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है।देश में पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 149 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देशभर में संक्रमितों की संख्या 800 को पार कर गई है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 873 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 9.30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में फिलहाल 775 सक्रिय मामले हैं। वहीं 78 लोग अस्पताल में इलाज के बाद ठीक हो गए हैं। देश में कोराना से मरने वालों का आंकड़ा फिलहाल 19 है।


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सुबह 9.30 बजे तक 180 मामलों के साथ महाराष्ट्र में सबसे अधिक कोरोना वायरस रोगियों की संख्या है, वहीं केरल 173 मामलों की पुष्टि के साथ सूची में दूसरे स्थान पर है।हालांकि, महाराष्ट्र और केरल में क्रमशः 25 और 11 मरीज ठीक भी हुए हैं।


देश के 27 राज्यों में कोरोना का कहर


कोरोना वायरस का कहर देश के 27 राज्यों तक पहुंच चुका है। देश के 27 राज्यों में कुल 873 मरीज अब तक सामने आ चुके हैं। इनमें से 826 मरीज भारत के हैं तो 47 मरीज विदेशी हैं। वहीं 78 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। देश में कोरोना से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है।


राज्यवार आंकड़े- कुल 27 राज्य


राज्य   कुल मामले   मौत


महाराष्ट्र  180          5


केरल     173           0         


कर्नाटक    55           2


तेलंगाना    48          0    


राजस्थान   48         0


उत्तर प्रदेश  45        1


 


गुजरात     45          3


दिल्ली      39           1


पंजाब      38            1


तमिलनाडु   38         2


हरियाणा    33          0


मध्य प्रदेश  30         2


जम्मू कश्मीर 18       1


पश्चिम बंगाल 15      1


 


आंध्र प्रदेश    14        0


लदाख       13          0


बिहार        9           1


चंडीगढ़       7          0


छत्तीसगढ़    6        0


उत्तराखंड     4        0


हिमाचल प्रदेश 3       1


गोवा         3            0


 


ओडिशा       3           0


मणिपुर    1              0


मिजोरम   1              0            


पुडुचेरी     1               0


अंडमान और निकोबार   2    0


शुक्रवार को देश में सामने आए 125 मामले


ओर आज शनिवार को 149 मामले सामने आए हैं।


 


Popular posts
शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही लिया हिरासत में
पीले चावल देकर वेक्सीन सेंटर पर आने के लिए ग्रामवासियो को दे रही सहयोगी आशा न्योता
पत्नी का आरोप पति की पुलिस की पिटाई से हुई मौत,
अस्थाई पात्रता पर्ची के आवेदनों पर कार्यवाही की तिथि 5 जून तक बढ़ाई गयी 31 मई के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा
प्रदेश के 49 जिलों में 5% से कम संक्रमण मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की