मध्यप्रदेश मे भी लगातार बड़ रहे हैं कोरोना के मरीज सभी रखें ख्याल ओर सही तरीकों से करें जनता कर्फ्यू का पालन।

भोपाल. मध्य प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 8 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें इंदौर 4, जबलपुर 2 ग्वालियरऔर भोपाल में एक केस मिला। अब तक प्रदेश में 34 केस हो गए हैं। बीमारी की दहशत के बीच लोगों की हिम्मत बढ़ाने के लिए खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल का जायजा लिया। सबसे पहले वे बिट्टन मार्केट पहुंचे और चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों की हौसला अफजाई करने के बाद फल विक्रेताओं से बात की। इसके बाद शाहपुरा में पुलिसकर्मियों से सोशल डिस्टेंटिंग के पालन की बात की। मुख्यमंत्री ने कोलार इलाके में सफाईकर्मियों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। उन्हें मास्क लगाकर रखने और पर्याप्त दूरी बनाकर काम करने कहा। मुख्यमंत्री 29 मार्च को शाम 5:30 बजे फेसबुक पर कोरोना से बचाव के संबंध में प्रदेशवासियों से चर्चा करेंगे।


कांग्रेस नेता आइसोलेट हुए


20 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्रीकमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल कुछ पूर्व मंत्रियोंऔर कांग्रेस नेताओं ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।एक पत्रकार केकोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कुछ अफसरों ने भी खुद को होम आइसोलेट किया है। भोपाल में पत्रकार के खिलाफ केस दर्ज किया गयाहै। जबलपुर में एक केस को छोड़कर बाकी सभी 7 पॉजिटिव सराफा व्यापारी से जुड़े हैं। इधर, इंदौर में 4 दिन के अंदर 19 केस सामने आने से सरकार बेहद सतर्क हो गई है। सराकर ने यहां के कलेक्टर और डीआईजी का तबादला कर दिया है। लोकेश जाटव की जगह अब मनीष सिंह कलेक्टर होंगे, जबकि रुचिवर्धन मिश्रा की जगह हरिनारायणचारी मिश्र नए डीआईजी होंगे। शिवराज सरकार ने मप्र बोर्ड के 10वीं और 12वीं छोड़कर बाकी सभी कक्षाओं में जनरल प्रमोशन देने का फैसला किया है


जीतू पटवारी ने कहा कि सबको सावधानी बरतनी चाहिए। मैं परिवार के साथ भोपाल में स्थितघर पर हूं। बेंगलुरु से लौटने के बाद टेस्ट कराया था। शोभा ओझा ने इंदौर में खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। उन्होंने कहा- सभी लोग ऐहतियात बरतरहे हैं। दिग्विजय सिंह भी इस समय घर पर हैं। उन्होंने लोगों से मिलना-जुलना बंद कर दिया है।


जबलपुर: अब तक 8 पॉजिटिव, संक्रमित व्यापारी 450 लोगों के संपर्क में आया
जबलपुर में 2 और लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा सतर्कता से कदम उठा रहा है। यह दोनों मरीज संक्रमित सराफा व्यापारी के यहां काम करते हैं और 4 दिन से आइसोलेशन में थे। जबलपुर में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8 हो गई। सराफाव्यापारी दुबई से लौटने के बाद करीब 450 लोगों के संपर्क में आया।


जबलपुर में 5 दिन से कर्फ्यू लगा है। लोग घरों में बंद हैं।
इंदौर: अब तक 19 केस, 2 की मौत हो चुकी
शुक्रवार देर रात इंदौर में 4 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे पहले एक उज्जैन और एक इंदौर निवासी की मौत हो चुकी है। इंदौर में जहां पर भी कोरोना पॉजिटिव केस आ रहे हैं, उन स्थानों को कैंटोनमेंट (निषेध) किया जा रहा है। यहां के 2 किमी दायरे में आने-जाने की पाबंदी लगा दी गई है।


भोपाल: टीवी एक्ट्रेस के घर के बाहर नो विजिट का बोर्ड लगा
टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी के चूनाभट्टी स्थित घर के बाहर ‘कोविड-19 डू नॉट विजिट’ का नोटिस चस्पा किया गया है। दिव्यंका के भाई ऐश्वर्य हाल में विदेश की यात्रा करके लौटे हैं। पोस्टर के बारे में परिजन ने कहा,‘‘यह जिला प्रशासन की अच्छी पहल है। जहां एक ओर इस तरह के पोस्टर लगाए जाने का लोग विरोध कर रहे हैं, वहीं हमें इस बात की तसल्ली है कि जिला प्रशासन विदेश से लौटने वालों पर नजर रखे है।’’ कोरोना पॉजिटिव पाए गए पत्रकार पर श्यामला हिल्स थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पत्रकार और उनकी लंदन से लौटी बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इसके साथ ही सेमरा चांदबड़ इलाके में रहने वाला रेलवे गार्ड भी कोरोना पॉजिटिव मिला। इन दोनों ही एड्रेस के आसपास एक किलोमीटर के इलाके को कैंटोनमेंट कर दिया गया है। यहां पर किसी के भी आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।भोपाल में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 93 लोगों पर केस दर्ज किए गए हैं।शनिवार को भोपालमें नगर निगम की गाड़ियां 380 रूटों परघर-घर जाकर सब्जियांबेचेंगी। इसके लिए भी नगर निगम ने गाइड लाइन जारी की है। सब्जी उन्हीं लोगों को मिलेगी जो गाइडलाइन का पालन करेंगे।


कहां कितने कोरोना पॉजिटिव मिले


शहर कोरोना पॉजिटिव
जबलपुर 8
इंदौर 19
भोपाल 3
शिवपुरी 2
ग्वालियर 2
रायसेन: अब किराने की दुकानें नहीं खुलेंगी, होम डिलीवरी शुरू होगी
पूरे जिले में 1565 यात्रियों को होम क्वारैंटाइन किया गया है। इनमें सांची 38, गैरतगंज 98, बेगमगंज 30, सिलवानी 651, उदयपुरा 142, बरेली 81 और औबेदुल्लागंज में 525 शामिल हैं। सभी व्यक्ति स्वस्थ्य हैं। 7 लोगों के सैंपल भोपाल के एम्स भेजे गए, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि शुक्रवार को किराने की दुकानें खोलने की छूट दी गई थी। अब दुकानें नहीं खुलेंगी। किराने की होम डिलीवरी शुरू कराई जाएगी। रोज की तरह ही सब्जी और दूध की आपूर्ति होती रहेगी।


शिवपुरी में अस्पताल पहुंचे मरीज भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं।
राजगढ़: 2 संदिग्ध की आज जांच रिपोर्ट आएगी, जिले में प्रशासन सख्त
माचलपुर और सुठालिया क्षेत्र में 2 लोगों को कोरोनावायरस के संक्रमण का संदिग्ध माना गया, इनकी जांच रिपोर्ट एम्स भोपाल भेजी गई। यह रिपोर्ट शनिवार शाम तक आएगी। दोनों को जिला अस्पताल में क्वारैंटाइन किया गया है। इधर, शहर समेत जिलेभर में पुलिस-प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। सभी बड़े शहर और कस्बों में किराना, सब्जी, दूध और दवाओं के लिए एक समय निश्चित कर दिया गया। उपभोक्ताओं को अब उसी आधार पर जरूरत के सामान उपलब्ध हो सकेंगे। नियम तोड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।


भिंड में सुबह सब्जी मंडी खुली तो सब्जियां भरकर भागते लोग।
अशोकनगर: जिले में सिर्फ 1 ही वेंटिलेटर, हालात बिगड़े तो संभालना मुश्किल
जिले में गंभीर मरीजों के लिए सिर्फ एक ही वेंटिलेटर की सुविधा है। अभी जिले में कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला। चंदेरी विधायक ने चंदेरी अस्पताल में एक वेंटिलेटर के लिए 7 लाख 20 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की। वहीं, कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज को रेस्क्यू करने की जिम्मेदारी अब पुलिस ने ली है। पुलिस की 50 सदस्यीय डिजास्टर टीम मरीज को पकड़कर अस्पताल पहुंचाने और भर्ती कराने के लिए तैयार है। टीम को सुरक्षा कवच से लैस किया है।
छतरपुर: बाहर निकलने पर मुर्गा बनाकर उठक-बैठक करवाई जा रही


लॉकडाउन के बाद लोगों के निकलने पर पूरी तरह से रोक लगी है। इस बीच अगर कोई निकलता भी है तो पुलिस उसके साथ सख्ती कर रही है। छतरपुर के डाकखाना चौराहा, जिला अस्पताल चौराहे पर पुलिसचेकिंग कर रही है।यहां पर बाहर निकलने वाले लोगों पर चालानी कार्रवाई की। मुर्गा बनाकर उठक-बैठक कराई जा रही है और डंडों से पिटाई भी हो रही है।


बैतूल में कोरोना से लड़ने के लिए चमत्कार पर भरोसा। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का कोई पालन नहीं।
सिंगरौली : किसानों को फसल काटने की अनुमति


लॉकडाउन होने के बाद किसानों की पकी फसलें खड़ी हैं।इनकी कटाई मेंआ रही मुसीबतों को देखते हुएपुलिसकिसानों की मदद कर रही है।सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में कई किसान फसल नहीं काट पा रहे थे, ऐसे में पुलिस ने उन्हें फसल काटने के लिए अनुमति दे दी। इस दौरान ग्रामीणों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा। किसानों नेशनिवार सुबह से सोशल डिस्टेंसिंग काे ध्यान रखते हुए 2 से 3 मीटर की दूरी पर फसल काटना शुरू किया।


भिंड: एएसआई ने कोरोना से सुरक्षा के लिए गीत बनाया


जिले में पदस्थ एएसआई संतोष अवस्थी ने कोरोना से सुरक्षा के लिए गीत बनाया है। ये गीत सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा। लोग गीत की तारीफ भी कर रहे हैं। शनिवार को शहर में सुबह की अनिवार्य छूट दी गई, इसमें किराना की दुकानों और सब्जी फल मंडी में भीड़ तो जमा हुई, लेकिन लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया।