कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायकों को खरीदने का आरोप पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर लगाया है।
साथ ही नए नागरिकता कानून को लेकर उन्होंने कहा कि संशोधन की जरूरत नहीं थी। नागरिकता देने का अधिकार केंद्र सरकार के पास है, यह कानून हिंदू , मुसलमान समुदाय को बांटने के लिए लागू किया गया है
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने विधायकों को लालच देकर खरीदे जाने का आरोप शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा लगाया और कहा जिन्होंने 15 साल तक राज्य को लूटा वे अब विपक्ष में बैठने के लिए तैयार नहीं हैं और खुलेआम कांग्रेस पार्टी के विधायकों को 25-35 करोड़ का लालच दे रहे हैं. उन्होंने कहा, मैं उन्हें सचेत करना चाहता हूं कि यह कर्नाटक नहीं है। मध्य प्रदेश का एक भी विधायक बिकाऊ नहीं है।
दिग्विजय सिंह ने कहा, शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा दोनों में पहले विवाद था कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, लेकिन अब दोनों में यह तय हुआ है कि एक मुख्यमंत्री और दूसरा उपमुख्यमंत्री बनेगा, इसलिए दोनों मिलकर विधायकों को अप्रोच कर रहे हैं, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता के सामने इन सबको खड़ा किया जाएगा। मैं यही कहूंगा कि वे अपनी हरकतों से बाज आएं और 5 साल विपक्ष में बैठकर अपना काम करें।
दिग्विजय सिंह ने कहा, इस तरह के ऑफर कांग्रेस विधायकों को दिए जाते हैं तो क्या हमारे पास खबरें नहीं आएंगी। अभी लगभग 10 विधायकों के पास ये ऑफर आए हैं, जिसकी जानकारी वे हमें देते हैं।
और नागरिकता संशोधन कानून पर उन्होंने कहा कि जो संशोधन लागू किया गया है, उसकी जरूरत नहीं है। नागरिकता देने का अधिकार केंद्र सरकार के पास है, यह कानून हिंदू , मुसलमान समुदाय को बांटने के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि खुद गृह मंत्री एनपीआर को एनआरसी से जोड़कर देखते हैं और इसी बात से लोगों में अविश्वास की स्थिति बनी हुई है।
एनपीआर पर उन्होंने कहा कि 2010 में यह 10 बिंदुओं का था, जिसको 14 बिंदुओं का किया है । एनपीआर को एनआरसी से जोड़ा जा रहा है, ऐसी स्थिति में वे सभी मुख्यमंत्री उस10 बिंदुओं वाले फॉर्मेट को ही स्वीकार करें जैसे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उसी के साथ सीमित कर देना चाहिए।
ओर दिग्विजय सिंह ने दिल्ली में हुई हिंसा के संबंध मे कहा, जिस तरह की हिंसक घटनाएं दिल्ली में हुईं, भड़काऊ भाषण दिए गए चाहे वो हिंदू हो या मुसलमान कोई भी हो चाहे किसी भी पार्टी, धर्म या विचारधारा का हो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने कहा, दिल्ली पुलिस की नाकामी पर सवालियानिशान लगा है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।साथ में झूठे आरोप में फंसाए जाने की प्रक्रिया भी बंद होनी चाहिए । ओर उन्होंने कहा, मेरी मांग है कि हिंदू या मुसलमान जिसके भी घर जलाए गए हैं, जिसको भी प्रताड़ित किया गया है, जिसे भी नुकसान पहुंचाया गया है, उसका तत्काल सर्वे हो और राहत सामग्री पहुंचाई जानी चाहिए।