वीडियो कॉल पर नवमी के छात्र ने फांसी लगाई, प्रेमिका से कर रहा था बात

 

पूरा मामला यह है

जानकारी के अनुसार, कक्षा नवमी का छात्र विवेक राज मुस्तफाबाद में किराए के मकान में रहकर नवमी की पढ़ाई करता था। वह सेकंडरी डीपीएस का छात्र था। बताया जा रहा है कि उसका ईशा नाम की एक लड़की के साथ अफेयर चल रहा था, जिससे वह वीडियो कॉल पर बात भी करता था।

शुक्रवार की रात हुई घटना

बताया जा रहा है कि 15 जनवरी की रात विवेक राज वीडियो कॉल पर ईशा से बात कर रहा था। अचानक उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह देखकर प्रेमिका घबरा गई और उसने विवेक राज के छोटे भाई को फोन करके मामले की जानकारी दी।

फांसी के फंदे पर मिला छात्र

विवेक के पिता विकास प्रसाद साह ने बताया कि ईशा नाम की लड़की का फोन आने के बाद उन्होंने मकान मालिक और अपने बेटे के दोस्तों से संपर्क किया। इसके बाद सभी लोग विवेक के कमरे पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। वहां विवेक बिस्तर पर बाल्टी रखकर फंदे पर झूलता मिला। बता दें कि विवेक औरंगाबाद जिले के बलिया थाना क्षेत्र के बन्देया गांव का रहने वाला था।

प्रेमिका पर लगाया पिता ने आरोप

विकास प्रसाद साह का आरोप है कि ईशा ने ही मेरे बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया होगा। उनका कहना है कि विवेक तो अपने छोटे भाई के साथ गया में पढ़ाई करता था। छोटा भाई मकर संक्रांति के चलते अपनी बहन के घर गया था। विवेक के दोस्तों से पता चला है कि ईशा भी उसी स्कूल में 8वीं की छात्रा है। विकास ने रामपुर थाने में ईशा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस ने की जांच शुरू

मामले की सूचना मिलने के बाद गया पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं, पोस्टमॉर्टम के बाद विवेक का मृत शरीर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अब उस लड़की की तलाश में जुट गई है, जिससे विवेक वीडियो कॉल पर बात कर रहा था।