भोपाल किसानों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में

 केंद्र में बैठीं भाजपा की सरकार के द्वारा कोराना महामारी लांकडाउन के समय पर ये तीन किसान विरोधी बिल1-कृषि उत्पादन व्यापार और वाणिज्य ( संवर्धन सुविधा) विधेयक 2020 , 2-मूल्य आवश्वासन कृषि सेवाओं पर कृषक (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) विधेयक 2020 3-आवश्यक वस्तु संशोधन बिल 2020 को अचानक पास कर दिया बिल पारित होने के बाद से पूरे देश के किसान भयभीत होकर के आंदोलन की राह पकड़े हुए है, बीते 80 दिनों से भारत के किसान आंदोलन कर रहे किसानों के आंदोलन का सम्मान करते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्लॉक स्तर पर केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा लाए गए उपरोक्त 3 कानून किसान विरोधी, राष्ट्र विरोधी वापस लिए जाने एवं भाजपा सरकार में बढ़ी महंगाई के विरोध में ब्लॉक बैरसिया के गांव के किसानों को जागृत करने के लिए नजीराबाद से बहराबल मंझेड़ा बरखेड़ी देव,गढ़ा जागीर, कढ़ैया कोटा, मानाकुंड, नायसमंद, मलकारी, और बीलखौ तक पैदल रैली निकालकर कृषि विरोधी कानून वापस लिए जाने के लिए क्षेत्र के नेता , कार्यकर्ता ,किसानों व जिला के प्रभारियों ने किसान विरोधी कानून की बारीकी से व्याख्या की इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता क्षेत्रीय किसान महिला कांग्रेस की पदाधिकारी गण, युवा कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता एवं जिला के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।